संदेश

ज़िंदगी के मेले

ऐसे बहुत से पल जो मनुष्य के जीवन को संगीतमय बनाने , मधुरता से भर देने और व्यक्ति को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते जाने में न केवल सहायक होते हैं अपितु ऐसे - ऐसे क्षणों से भर देते हैं कि मनुष्य की खोजी प्रकृति भी अचंभित हो जाने को मजबूर हो कर दाएँ - बाएँ झाँकने लगती है . मेरी ज़िंदगी में भी ऐसे लम्हों ने नाना प्रकार के करतब दिखाए हैं और मैं मौज - मस्ती में उन लम्हात को जी भर के जी लेने में अपने को खुश नसीब समझते हुए आगे बढ़ता आया हूँ . धन्यवाद ऐ ज़िंदगी और ज़िंदगी के मेलों से अवगत कराने वाले , ज़िंदगी के देने वाले मेरे प्रभु तुझे लाखों प्रणाम , इन मेलों से वाक़िफ़ कराया जो मेरी मानसिकता बदलने में , मुझे एक परिपक्व तथा समझदार मनुष्य बनाने में हर वक्त - ज़रूरत पर मेरा मार्ग - दर्शन करते रहते हैं . आज मैं बैठा हूँ इन्हीं क्षणों को याद करते हुए हाथ में लेखनी पकड़े हुए काग़ज़ पर उकेरने   के लिए कि ये वाक्यात जो मेरे नातियों को राह दिखाने...